इटावा की महिलाएं तैयार कर रही है १५००० मास्क

१५००० मास्क तैयार करेंगी ग्रामीण आजीवका मिशन से जुड़े महिलाएं समूह


इटावा : आज महिलायें एक मिसाल के रूप में काम कर रही हैं। उनकी ईमानदारी और त्याग इतना अधिक है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर में रह कर भी ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति को सहायता पहुंचा रही हैं।
    उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन के इन्टेन्सिव जनपद इटावा में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के मार्गदर्शन में ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह से जुड़ी महिलाओं ने आठ हजार मास्क की पूर्ति की है। वहीं  बृज मोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि पन्द्रह हजार मास्क की पूर्ति के लिए महिलाएं दिन-रात लगी हैं। जनपद के सभी विकास खण्डों में महिलाओं द्वारा मास्क निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि अबतक 8 हजार मास्क का वितरण किया जा चुका है। इसके लिए महिलाओं को  कपड़ा उपलब्ध करा दिया गया है।
     दीपेन्द्र सिंह तोमर, जिला मिशन प्रबन्धक- आजीवका ने बताया आठ विकास खण्ड के 39 समूह की 66  सदस्यों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
     नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक (एसएम&सीबी) ने बताया कि बसरेहर में वीणा कुमारी के नेतृत्व में पांच सदस्यों द्वारा मास्क का सिलाई और सहदेव कुमार द्वारा पैटर्न, कटींग,   पैकिंग कार्य किया जा रहा है। महेवा में राधा शर्मा, ताखा में दीपशिखा,सुधा, जसवंत नगर में मंत्रवती, अनुराधा, ज्योति,  भरथना में सुधा, राधा रानी, सैफई में ममता, निर्मला, बढ़पुरा में अंजूलाता, उषा, चकरनगर में सुनीता, पुष्पा देवी इनके द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
       डीएमएम संतोष कुशवाहा ने सभी निःसहाय लोगों को सहयोग करने की बात कही। वही डीएमएम विप्लव भूषण ने सभी को सामाजिक दूरी बनाकर घर में ही रहने की अपील की।     
      इसमें मुख्य रूप से ब्लॉक मिशन प्रबन्धक कुलदीप समाधिया, कमलेश कुमार, अमित कुमार, कृष्णकान्त चौधरी, समूह सखी, सीआरपी, बीआरपी, आजीवका सखी, बैंक सखी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का काम कर रही हैं।